कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत
 KANTI LAL BHURIYA

भूरिया: कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं

 

झाबुआ विजय के बाद कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का भोपाल में जोरदार स्वागत किया गया  |  कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है  | और कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी नहीं है  | 

वरिष्ठ कोंग्रस नेता कांतिलाल भूरिया ने कमलनाथ के नेतृत्व  की सराहना की है  |  प्रदेश अध्यक्ष पद के सवाल पर भूरिया ने कहा ये हाईकमान के अधिकार क्षेत्र का मामला है  | अभी अध्यक्ष कमलनाथ हैं उनके नेतृत्व में कॉंग्रेस मजबूती से चल रही है  | उन्होंने कहा अब कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं हैं  | कांतिलाल भूरिया ने कहा जो काम बीजेपी पंद्रह साल में नहीं कर पाई वो काम कमलनाथ सरकार ने कुछ दिन में ही कर दिए हैं |   मंत्री पद के सवाल को  कांतिलाल भुरिया टालते नजर आए  |