ससुर पानी मंगाता है लेकिन पीता नही
 PLURAL AGONY

बहू  ने कहा -ससुर को  जेल भेज दो  

 

सास ससुर और बहू के बीच अनबन  की कई कहानियां सामने आती हैं |  लेकिन सागर में एक ऐसा मामला सामने आया की पुलिस भी असमंजस में पड़ गई कि वह क्या करे  .| यहाँ एक बहू ने पुलिस से गुहार लगाईं है कि उसके ससुर को जेल भेजा जाए  |  ससुर का कसूर इतना है कि वह बहू से पानी तो मांगता है लेकिन उसको पीता नहीं हैं  |  और उसके हिस्से की जमीन हड़पने की धमकी देता है  | 

कई बार ऐसे भी स्थिति बनती है जहां पुलिस  को भी पसीना आ  जाता है   | सागर जिले के रहली के  बलेह गाँव की एक बहु  अपने ससुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने थाने पुहुच गई  |  इस महिला ने बाकायदा 100 डायल को फोन लगाया कहा की हमारा ससुर हमे परेशान करता है  |  डायल  100   | बाइस किलोमीटर बलेह गांव पहुच गई और  पीड़ित  बहु सपना  को लेकर पुलिस चौकी पुहुची |   साथ में ससुर खुन्नी लाल और पति देवदया राम थे  | पुलिस ने  सपना से पूछा क्या परेशानी है  |  सपना बोली की मेरा ससुर मुझसे  पीने का पानी माँगता हें हम जब लोटा ग्लास लेकर इनको पानी देते हें तो यह पानी नहीं पीते और चले जाते हें  |  ऐसा  इन्होने कई बार किया  |  पुलिस  घूंघट ओढ़े बैठी सपना की बात पर भौचक्का रह गयी  | बहु का कहना था ससुर को जेल भेज दो  | 

पुलिस ने जब निवेदन करके पीड़ित महिला से पूछा की इन ससुर साहेब की और कोई गलती है तो घूँघट से  आवाज आई बस यही गलती है  | इनको जेल भेज दो  |  बाजू में पतिदेव शांत बैठे थे  सोच रहे थे की हमारी पत्नी की तो बड़ी पहुच हें की घर से पुलिस ही उठा लाई  |  ससुर  सोच रहे थे की  काश  पानी मांगने के बाद पी लिया होता  | सपना की पीड़ा में तो पुलिस ही घनचक्कर हो गई  |  बहरहाल पुलिस ने हिदायत देकर  तीनो को छोड़ दिया है  |