पुलिस सोती रही किराना व्यापारी के यहाँ डकैती
 DACAITI

डकैतों ले गए दस लाख से ज्यादा के जेवरात

 

भोपाल पुलिस की रात्रि गश्त की उस समय पोल खुल गई  जब धमनिया में एक किराना व्यापारी के यहाँ डकैतों ने धावा बोला और दस लाख से ज्यादा का सामान ले गए  | डकैतों ने व्यपारी और उनकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था | अब पुलिस डकैती की इस वारदात में गए सामान का आकलन कम कर अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रही है  | 

खजूरी थाना इलाके के धमनिया में एक किराना व्यापारी के घर करीब 10 लाख रुपए की डकैती की वारदात हुई   | व्यापारी सुभाष सेठ के घर देर रात  डकैत घुसे और उन्होंने सुभाष और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया | डकैतों ने व्यापारी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया  |  इसके बाद पूरे घर में छानबीन की और करीब 10 लाख रुपए के जेवरात समेत 60 हजार रुपए नकद ले गए  | डकैतों के जाने के बाद व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी  |  सूचना मिलने के बाद खजूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की  |  जब  आसपास  के लोगों को घटना की सूचना मिली तो वो भी व्यापारी के घर पहुंच गए थे  | 

जिस समय डकैत डकैती की वारदात को अंजाम दे रहे थे   | उस वक्त पुलिस नाइट गश्त का दावा कर रही है  |  हालाँकि इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं  |  व्यापारी के यहाँ से डकैत दस लाख से ज्यादा के जेवरात  | कैश और अन्य सामान ले गए हैं  |  वहीँ पुलिस इसके आकलन में गड़बड़ी कर अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश में लगी है |  अब सुन लें  पुलिस की बात  |