कांग्रेस तय करे केंद्र से कितने पैसे मांगने है
 NAROTTAM MISHRA

कांग्रेस की किसानों की मदद की मंशा नहीं

 

पूर्व मंत्री नरोतम मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस की किसानों को मदद देने की मंशा ही नहीं है  | क्योंकि किसानों की फसल बर्बादी का पूरा सर्वे किया ही नहीं और जो सर्वे किया वो गलत किया है  | 

केंद्र सरकार पर मदद न करने के आरोप पर बीजेपी नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा  पहले कांग्रेस तय कर ले कि केंद्र से कितने पैसे मांगने है | मुख्यमंत्री कमलनाथ कुछ और कहते है  |  जनसंपर्क मन्त्री कुछ और कहते है |   सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह कोई और राशि बताते है.| .पहले सब आपसे में तय कर ले फिर कोई बयान दे...मिश्रा ने कहा कांग्रेस की किसानों की मदद करने की मंशा नहीं है | सर्वे किया नही है, जो किया है गलत किया है  | खुद कुछ कर नही पा रहे है और केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं  |