छात्राओं को मधुमक्खियां काट रही थीं
 GOVIND SINGH

उधर मंत्री गोविन्द सिंह  भाषण पेल रहे थे

 

भिंड में प्रशासन का निर्दयी चेहरा सामने आया  |  मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में दो दर्जन से ज्यादा स्कूली छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया  ...  जिस वक्त मधुमक्खियों ने छात्राओं पर हमला किया |,   उस समय सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह का भाषण चल रहा था और मंच पर कलेक्टर के अलावा कई आला अफसर बैठे हुए थे |   लेकिन किसी ने भी छात्राओं की सुध नहीं ली  |  वो खुद को मधुमक्खियों के हमले से बचाने के लिए मैदान में ही इधर-उधर दौड़ती रहीं | 

भिंड में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह चल रहा था  \"| मंच से मंत्री गोविन्द सिंह भाषण दे रहे थे | . तभी मधु मक्खियों ने स्कूली छात्राओं  पर हमला कर दिया  |   कुछ छात्राओं ने कपड़े से अपने शरीर और मुंह को ढंकने की कोशिश की  |  लेकिन फिर भी कई छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया  |  इससे कई छात्राओं के चेहरे पर सूजन आ गई और कई छात्राओं बेसुध हो गईं  |  मौके पर मौजूद छात्राओं ने बताया कि,सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद फोटो सेशन हो रहा था  | उसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया  |   जब तक वो सुरक्षित स्थान पर पहुंचते  |  उससे पहले ही कई छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया  |  कुछ देर के लिए मैदान पर अफरा-तफरी मच गई  | आनन-फानन में कुछ लोग छात्राओं को अस्पताल ले कर गए |  जहां उनका इलाज  किया गया  | लेकिन अस्पताल में न तो सहकारिता मंत्री और न ही कोई आला अफसर छात्राओं का हाल-चाल जानने पहुंचा  |  इसे लेकर छात्राओं के अभिभावक भी काफी नाराज  नजर आए  |