भाजपा करती रही है किसानों के नाम पर ढोंग
 SACHIN YADAV

अमानक खाद बेचने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा

 

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा है कि अमानक खाद ,बीज और रसायन बेचने वालों को अब बक्शा नहीं जाएगा  |  उन्होंने कहा बीजेपी के शासन में यह सब होता रहा है अब ऐसा नहीं चलेगा  | 

कृषि मंत्री सचिन यादव ने साफ़  कहा कि किसान के नाम पर ढोंग करने वाली भाजपा की असली सच्चाई सबके सामने है  | अब प्रदेश में अमानक खाद एवं बीज वालों को किसी भी हालत में बक्शा नही जाएगा  |  मिलावटखोर   भाजपा सरकार में मिलीभगत से बच जाते थे मगर अब किसान हितैषी सरकार है  |  ऐसे लोगों  पर अब कठोर कार्यवाही होगी |