विधायक ने ली खनिज अधिकारियों की क्लास
 KAMAL PATEL

अवैध उत्खनन करने वालों पर करें  कार्यवाई

 

नर्मदा नदी में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर विधायक कमल पटेल ने खनिज अधिकारी की क्लास लगा दी  |  विधायक ने खनिज अधिकारीयों को अवैध उत्खनन तत्काल रोकने के निर्देश दिए |  पटेल ने कहा की खनिज अधिकारीयों को सरकार तनख्वाह दे रही है  |  माफियाओं से डरे बगैर उन पर कार्यवाही करें |

मध्यप्रदेश में अवैध उत्खनन बढ़ता जा रहा है  | हरदा में विधायक कमल पटेल ने अवैध उत्खनन को लेकर खनिज अधिकारीयों की जमकर खिचाई कर दी   पटेल ने खनिज अधिकारी ओ.पी बघेल और  इंस्पेक्टर संजय सोलंकी को आड़े हाथों लिया  |  और नर्मदा  में हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने के निर्देश दिए    कमल पटेल ने खनिज अधिकारी ओपी बघेल से जब अवैध उत्खनन को लेकर सवाल जवाब किए तो |   उनके जवाब से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि  |  उनके पास खनिज से सम्बंधित जानकारी ही नही है |  विधायक ने खुद इसकी जानकारी अधिकारीयों को दी |  पटेल ने उन्हें कार्रवाई करने के निर्देश दिए  | साथ ही बताया कि जगह-जगह रेत के स्टॉक लगे हैं  |   नर्मदा  से नावों  के जरिये  रेत निकाली जा रही है |  ओवरलोड डंपर से सड़कें  दम तोड़ रही है |  जिसके चलते राजस्व की बजाए नुकसान अधिक हो रहा है | 

खनिज अधिकारी ने बताया कि हमने कई बार निवेदन किया  |  लेकिन अवैध उत्खनन वाले नहीं मान रहे  |  इस बात से यह तो साफ है  की खनिज अधिकारी को सारी जानकारी होने के बाद ही अवैध उत्खनन किया जा रहा है  |  और अधिकारी   रेत माफियाओं से डर रहे है  |  इसको लेकर कमल पटेल ने कहा कि आप निवेदन नहीं कार्रवाई करिए  |  सरकार आपको तनख्वाह दे रही है आप कार्रवाई करिए मैं आपके साथ हूं  |