मोनियां नृत्य में जमकर थिरके कमलनाथ
 KAMALNTH

स्थानीय विकास के मुद्दे पर नहीं दिया ध्यान

विधायक को मिला आश्वासन,पूर्व सीएम को कोसा  

 

मुख्यमंत्री कमलनाथ मोनियां नृत्य महोत्सव मे शामिल होने बिजावर पहुंचे  |  जहाँ कमलनाथ ने नृत्य कर रहे स्थानीय कलाकारों के साथ नृत्य किया  | स्थानीय विकास के मुद्दे को लेकर कमलनाथ ने कोई भी घोषणा नहीं की  |  विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को समर्थन दे रहे सपा विधायक को सिर्फ आश्वासन ही मिला  |  कमलनाथ ने अपने  छोटे से  भाषण में ज्यादा समय  पूर्व मुख्यमंत्री की खामियां निकालने में निकाल दिया   | 

छतरपुर के बिजावर मे  सी एम कमलनाथ कुछ अलग अंदाज में  दिखे  |  कलाकारों को मोनियां नृत्य करते देख कमलनाथ ने भी  कलाकारों के साथ  |  हाथ मे मोर पंख लेखकर नृत्य किया  |  कमलनाथ बिजावर मे मोनियां नृत्य महोत्सव मे शामिल होने आये थे  | कांग्रेस को समर्थन दे रहे सपा विधायक राजेश शुक्ला और स्थानीय लोगों को  इस आयोजन से मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदे थी  |  इसी को ध्यान में रखते हुए समारोह के आयोजक  राजेश शुक्ला बबलू ने सभा में मुख्यमंत्री के सामने समस्याओं की लंबी लिस्ट गिनाई   | उन्होंने विकास से जुड़ी 20 मांगें रखीं  |  लेकिन कमलनाथ  ने बिजावर क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर घोषणाओ से इंकार कर दिया  | 

कमलनाथ  ने अपने 7 मिनट के छोटे से संबोधन में कहा कि वे विकास की योजनाओं को लेकर घोषणाएं नहीं करते हैं   | आयोजन में पहुंचे  मुख्यमंत्री कमलनाथ का पूरा जोर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घेरने में रहा  |  और  संबोधन में 4 बार पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लिया  | ऐसा लग रहा था  जैसे कमलनाथ क्षेत्र के विकास की बात करने नहीं  | पूर्व मुख्यमंत्री की गलतियां बताने  समारोह में आये है  |