मोबाईल में विस्फोट से बच्चा गंभीर रूप से घायल
MOBILI PHONE VISFOT

चार्ज पर लगाकर खेल रहा था मोबाईल में गेम

 

मोबाइल को चार्ज  में लगाकर उपयोग करना घातक सिद्ध हो सकता है |  ऐसा ही एक मामला छतरपुर सामने आया है  | जिसमें  एक मासूम मोबाइल चार्ज में लगाकर गेम खेल रहा था | तभी अचानक मोबाइल में जबरदस्त  विस्फोट हो गया  | विस्फोट की वजह से  बच्चा गंभीर रूप से घायल हो  गया |  

छतरपुर के सिविल लाईन थाना के रामगढ़ मे   | मोबाइल मे विस्फोट होने से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया  | घटना उस समय हुई  जब 14 साल का चाहत अहिरवार  चार्ज पर  लगे मोबाइल मे गेम खेल रहा था   |  तभी अचानक मोबाइल मे जबरदस्त विस्फोट हुआ  |  विस्फोट से घर मे  हडकंप मच गया |  जब चाहत के परिजनो ने विस्फोट की जगह जाकर देखा  |  तो चाहत गंभीर रूप से घायल और  खून से लथपथ पडा था  |  तत्काल परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए  |  डाक्टरों ने चाहत की गंभीर हालत देखकर उसका एमरजेंसी  ट्रीटमेंट  किया   | और उसे ग्वालियर मेडिकल कालेज रेफर  कर दिया   | चाहत के परिजनो का कहना है ,चाहत जीओ कंपनी का मोबाइल चला रहा था तभी उसमे विस्फोट हो गया |