कांग्रेस के खतरनाक विधायक हैं संतराम
 SANTRAM

खतरनाक विधायक और सुस्त अफसर का संवाद

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी  यह खबर आपके लिए बेहद महत्पूर्ण है  |  आपके राज में विधायक कैसे खतरनाक हो रहे हैं और अफसर किस कदर सुस्त हैं ये उसकी एक मिसाल भर है  | आपके अधिकारी जब जनता की सुनवाई नहीं कर रहे हैं तो विधायक को खुद को खतरनाक बताना पड़ रहा है  | 

भूपेश बघेल जी आपके नेताओं और अफसरों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है  | आपके सुस्त सिस्टम से आपके विधायक ही भर पाए हैं  |  एक खतरनाक विधायक और सुस्त अफसर के वार्तालाप के इस नज़ारे को ध्यान से देख लीजिये  |  आपको सब समझ आ जाएगा  | महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर ढेरों भाषण झाडने वाली कांग्रेस के केशकाल  विधायक संतराम नेताम ने सार्वजनिक स्थल पर भरी भीड मे एक महिला डी.एफ.ओ. की जम कर लू उतारी और  महिला अधिकारी से कहा कि मै बहुत खतरनाक आदमी हूं | मै चाहूं तो तुम यहां टिक नही सकती. |  विधायक ने यह भी कह दिया कि तुम मंत्री की बहन हो या कोई और मुझे इससे कोई फर्क नही पडता |  दर असल केशकाल की प्रभारी डी.एफ.ओ. मूलतः अनुविभागीय अधिकारी रैंक की अफसर हैं. |  उन्हे डी.एफ.ओ. पद का प्रभार दिया गया है..यह पद आइ.एफ.एस. रैंक के अफसर का है जब कि ..उक्त महिला अधिकारी एस.डी.ओ.   हैं | 

इस घटना के बाद एक बात सामने आयी है कि ये महिला अफसर न तो लोगों से मिलती हैं और न उनकी समस्याओं का निराकरण करती हैं |  इस कारण इनसे लोग बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं  |  लोगों की यही परेशानी विधायक के गुस्से की वजह बनी | इनके कारण छोटे  छोटे मामले उलझे पड़े रहते हैं  | इस घटना  के बाद इस महिला अधिकारी को हटाकर किसी आईएसएस को डीएफओ बनाने की मांग शुरू हो गई है |