दस नक्सलवादियों ने किया आत्मसमर्पण
 NAKSALI

एक नक्सली कमांडर पर 10 लाख का इनाम

 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कोंटा पुलिस के पुलिस के समक्ष एक 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने अपने नौ अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया है  | आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में गड्डो कृष्णा उर्फ बदरू पर दस लाख का इनाम घोषित था  | 

कोंटा में दस नक्सलियों ने समर्पण किया है  |  आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली कमांडर 12 जुलाई साल 2009 में राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा में एंबुश लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था  | इस बड़े हमले में जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे सहित 29 पुलिस जवान शहीद हो गए थे  | कोंटा थाना प्रभारी शरद सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा, जिले के पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से प्रभावित होकर कुछ नक्सलियों  ने समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी  | उनसे बातचीत करने पर वे आत्मसमर्पण के लिए तैयार हो गए। उन्होंने कोंटा थाना पहुंच कर अपने हथियार सहित आत्मसमर्पण किया   आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में गड्डो कृष्णा उर्फ बदरू भेजी क्षेत्र का रहने वाला है और नक्सलियों की उत्तर गढ़चिरौली डिविजन की कंपनी नंबर 4 में कमांडर के रूप में काम कर रहा था  |   उस पर सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था  |