कमलनाथ का दंडवत करने वाला मंत्री
 JYOTIRADITYA SCINDIA

सिंधिया के चरणों में मंत्री का पैरिपौना

सिंधिया के पैरों में गिरे मंत्री प्रद्युम सिंह

 

कहते हैं राजनीति जो करवा दे सो कम है  | ऐसा ही एक नजारा ग्वालियर में देखने को मिला जहाँ कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर  अपने से उम्र में तीन साल छोटे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को  साष्टांग दंडवत करते नजर आये  | हालाँकि सिंधिया ने ऐसा करने पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह को कोई ख़ास तवज्जो नहीं दी  | 

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे तो हमेशा की तरह कोंग्रेसियों ने उनका स्वागत किया  .|  इसी बीच भीड़ में से नारंगी कुर्ता पहने एक शख्स आता है और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चरणवंदना करता है  | गौर से देखिये ते शख्स कोई और नहीं कमलनाथ सरकार के  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हैं   | हालाँकि भीड़ में राजशाही ठसक वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रद्दुम्न सिंह तोमर को ज्यादा भाव नहीं दिया और वो आगे बढ़ लिए| लेकिन ये दृश्य बताते हैं कि कांग्रेस की राजनीति इसी साष्टांग दंडवत के पैटर्न पर ही चल रहीं है  | वरना क्या एक मंत्री को किसी अपने से उम्र में छोटे व्यक्ति की इस कदर  चरणवंदना की जरूरत है  | उम्र के लिहाज से देखें तो मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर  | कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से ठीक तीन साल बड़े हैं  | ऐसे में यह दृश्य कांग्रेस की भीतर की राजनीति को बयां करने के  पर्याप्त हैं  | मंत्री प्रद्दुम्न सिंह इतने सम्मान से तो कभी मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी साष्टांग दंडवत करते नजर नहीं आये  .| मंत्री द्वारा सिंधिया की  चरणवंदन के बाद बात सिंधिया की   | अयोध्या मसले पर सिंधिया ने कहा कि अब राजनीति समाप्त, अमन चैन और आपसी सद्भाव कायम है  |  अब प्रगति और विकास के मुद्दे पर काम होगा  | पीसीसी चीफ के सवाल पर  उन्होंने कहा मैं

जनसेवा और सेवाभाव के लिए काम करता हूँ किसी पद के लिए नहीं  |