सरेआम स्मैकची हिस्ट्रीशीटर की हत्या
HATYA

दानाओली बनी स्मैकचियों का अडडा

 

ग्वालियर में एक सिरफिरा दिनदहाड़े गोलियां चलाता रहा  |  इस गोलीबारी में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश मारा गया एक घायल हो गया और कई अन्य लोग बंदूक से निकले छर्रों से घायल हो गए  | यह सारी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है  | यह सारा झगड़ा स्मैक के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है  

हाथ में बंदूक लिए इस शख्स को गौर से देख लीजिये इसका नाम अक्कू पंडित है |  यह सरेआम गोलियां चलाता  रहा लेकिन इसको रोकने वाला कोई नहीं था | ग्वालियर में  मिठाइयों  के लिए चर्चित दानाओली की गलियां शाम ढलते ही स्मैकचियों का अड्डा बन जाती है  | अंधेरा गहराते ही यहां हालत और बुरे हो जाते हैं  | यह शख्स भी  गोलियां  स्मैक का कारोबार करने वालों में दहशत फैलाने के लिए चला रहा है  | जनकगंज थाना पुलिस को दानाओली में स्मैकचियों के अड्डा जमने की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस कभी कार्रवाई नहीं करती है  |  पुलिस की इस निरसता का ही नतीजा है कि नशा कारोबार के 300 रुपए के लेनदेन के पीछे बाजार में स्मैकची के चाचा ने सड़क पर खुलेआम फायरिंग की  |  जिसमें स्मैकची हिस्ट्रीशीटर की हत्या के अलावा कुछ निर्दोष भी घायल हुए हैं | अक्कू पंडित सड़क पर बंदूक की नाल सामने कर गोलियां चलाता रहा  |  जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर मारा गया  | घटना से 50 कदम की दूरी पर 4 जवान खड़े थे |   जिनकी वर्दी पर एसटीएफ लिखा हुआ था  |   उन्होंने कोई एक्शन लेने या स्थिति को संभालने के बदले गाड़ियां उठाकर भागना मुनासिब समझा  |  एक राहगीर विजय कुमार ने जब उनसे पूछा कि आप कहां जा रहे हो तो पुलिस जवानों का कहना था फोर्स लेने जा रहे हैं अभी लौटते हैं। इसके बाद वह कहीं नजर नहीं आए  |  गोलीबारी में  मारा गया कबीर तोमर हिस्ट्रीशीटर है  |   उस पर लूट, चोरी, मारपीट, छीना छपटी के 11 मामले दर्ज हैं   इसके अलावा घायल बालेन्दु पर  3 मामले दर्ज हैं  | सिरफिरे सिक्युरिटी गार्ड अक्कू पंडित ने दिन दहाड़े गोलियां चलाईं  |  पुलिस cctv फुटेज के आधार पर मामले की जाँच कर रही है  |