मढ़ई में बाघ देख रोमांचित हुए सैलानी
 TIGER

बेखौफ टाइगर आया जिस्पी के  सामने

 

सतपुड़ा की वादियों में सैलानियों को बाघ बेखौफ  घूमता मिला  | पर्यटकों ने टाइगर को करीब 10 मिनिट तक सड़क पर अपनी टेरेटरी बनाते हुए देखा  | यही नहीं टाइगर अपने मस्त अंदाज में पर्यटकों  के जिप्सी  की तरफ बढ़ता रहा  |  जिसे  देख पर्यटक रोमांच से भर उठे | 

सोहागपुर स्थित  सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का प्राकृतिक पर्यटन केंद्र मढ़ई  बाघ भ्रमण  के लिए फेमस  है  |  यहां आने वाले पर्यटकों को आए दिन बाघ जंगल में घूमते हुए दिखाई दे जाते हैं |  इस बार भी सैलानियों को जंगल का राजा बेखौफ घूमता मिला  |  विदेश से आए पर्यटकों ने भी यहां बाघ को घूमते देखा |   पर्यटकों ने टाइगर को करीब 10 मिनट तक सड़क पर अपनी टेरेटरी बनाते हुए देखा  तो वे रोमांचित हो उठे  | पर्यटकों ने  मोबाइल से बाघ की फोटो ली और  वीडियो भी बनाया  | इस दौरान टाइगर को इस बात से कोई फर्क नहीं था कि कोई उसे देख रहा है |  टाइगर मस्त होकर पर्यटकों की जिप्सी के आगे करीब दस मिनट तक चलता रहा  |