धूम धाम से मनाई गई गुरु नानक देव जी जयंती
 GURU NANAK DEV

लोगों ने गुरुद्वारा में टेका माथा,लिया आशीर्वाद

 

ग्वालियर में श्रीगुरुनानक देव की 550 वी जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई | इस मौके पर  फूलबाग स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार के साथ ही  |  गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ किया गया  | ग्वालियर में सिक्खों के गुरु  गुरुनानक देव जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई |  इस मौके पर गुरु की संगत का भी आयोजन किया गया  | ऐसे में गुरुद्वारे को विशेष रूप से सजाया गया  | और प्रकाश पर्व पर सिख समाज के लोगों ने  गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका |  इस मौके पर सिख समाज ने  लंगर का आयोजन  किया |   गुरुद्वारे पर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये भारी संख्या में लोग मौजूद रहे  | हालांकि अयोध्या फैसला आने के बाद से सुरक्षा के मद्देनजर इस बार प्रकाश पर्व में पिछले वर्ष की तरह  चल समारोह नहीं निकाला गया |