Since: 23-09-2009
कमल पुत्र नकुलनाथ के आगे नतमस्तक कलेक्टर
मध्यप्रदेश में अफसरशाही के बुरे हाल हैं | कहीं अफसर मंत्री के पैरों में नजर आ रहे हैं तो कहीं कलेक्टर | मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल के आगे नतमस्तक नजर आ रहे हैं | हर अफसर अपनी सैटिंग में लगा हुआ है | और जो अधिकारी नेताओं को सही गलत बता दे उसे तबादले की गाज झेलना पड़ रही है |
कमलनाथ जी आपके बदलते हुए मध्यप्रदेश में इन दिनों अजब गजब नज़ारे देखने को मिल रहे हैं | हाल ही में आपने देखा था कि कमलनाथ के मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर आपने से आयु में तीन साल छोटे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को साष्टांग दंडवत कर रहे हैं | इससे पता चलता है कि अपना पद बरकरार रहे उसके लिए लोग क्या क्या नहीं कर सकते | मंत्री प्रधुम्न सिंह के बाद अब देवास नगर निगम कमिश्नर संजना जैन का पैर पड़ने का वीडियो सामने आया है नगर निगम कमिश्नर संजना जैन का गुरुनानक जयंती के कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा से सामना हुआ तो देखिये कमिश्नर साहिबा | ने कैसे मंत्री जी के पैर पड़े | इससे जाहिर है सरकार कैसे चल रही है जहाँ अधिकारी मंत्रियों और नेताओं के सामने शरणागत और चारणागत हो रहे हैं | ऐसा लगत है इस समय मध्यप्रदेश में कहीं नतमस्तक होकर तो कहीं चरणागत होकर काम निकलने की ट्रिक अफसर सीख गए हैं | या फिर डर के कारण अफसरों का यह हाल है | इस मामले में पहले मंत्री सज्जन वर्मा का पक्ष जान लेते हैं उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो काफी देर तक वो सोच में पड़ गए और फिर उन्होंने जवाब दिया |
अधिकारी जब सार्वजानिक रूप से मंत्री और नेताओं के पैरों में नजर आएं तो विपक्ष को बैठे बिठाये एक मुद्दा मिल गया है | सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा अधिकारी कानून नियम प्रोटोकॉल तोड़ कांग्रेस नेताओं के शरणागत हो गए हैं | निगमायुक्त ही नहीं कलेक्टर एसपी भी हैं मंत्री के पैरों में
हैं | अधिकारियों ने अपने पद की गरिमा ही गिरा दी है |
मध्यप्रदेश में असफरशाही के कारण लोकतंत्र भी शर्मा रहा है | ऐसा लगता है इन अधिकारीयों का सोचना है शरण में नहीं जाएंगे तो पद से हटा दिए जाएंगे | अब इस तस्वीर को देखिये | ये तस्वीर मध्यप्रदेश की नौकरशाही की झुकी कमर का हाल बता रही है | छिंदवाड़ा कलेक्टर जो खुद एक सीनियर IAS हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ के उद्योगपति संसद पुत्र नकुल नाथ के आगे झुके जा रहे हैं | सरकार के आगे नतमस्तक इन अधिकारीयों के कारण जहाँ मध्यप्रदेश जग हंसाई का पात्र बनता है | वहीँ इस पर जमकर राजनीति भी होती है |
MadhyaBharat
14 November 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|