कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह की कमलनाथ को सलाह
 LAKSHMAN SINGH

लक्ष्मण :कमलनाथ मजबूत मुख्यमंत्री बनकर  दिखाएं  

लक्ष्मण :जमीनी स्तर पर सरकार दिख नहीं रही है

 

मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  | आपकी सरकार एक तरह से फेल हो चुकी है  | जमीनी स्तर पर सरकार दिख ही नहीं रही है  | कमलनाथ जी  आप मजबूर नहीं मजबूत मुख्यमंत्री बन कर दिखाएँ  | यह कहना है कांग्रेस के सीनियर लीडर और विधायक लक्ष्मण सिंह का  | लक्ष्मण सिंह जो कह रहे हैं वो सच भी है आपके चापलूस तो आपको यह बात बताने से रहे  | 

मुख्यमंत्री कमलनाथ |  सीनियर कांग्रेस लीडर और विधायक लक्ष्मण सिंह  ने आपको आइना दिखने का काम किया है  | लक्ष्मण सिंह की यह खूबी है कि वह हर सच को बड़ी ही बेबाकी से बयान कर देते हैं  | लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ  जी आप पर तंज कसते हुए कहा  है आप मजबूत मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं, मजबूर मुख्यमंत्री ना बनें  |  कांग्रेस  दिग्गज दिग्विजय सिंह के अनुज विधायक लछ्मण सिंह ने कहा अब तक सिर्फ सरकार बचाने के प्रयास किये जा रहे थे, अब सरकार चलाने के प्रयास होना चाहिए, क्यूंकि जमीनी स्तर पर सरकार दिख नहीं रही है  | काम नहीं हो रहे हैं  |  स्कूलों में शिक्षक नहीं है, स्वास्थ सेवा बदहाल है, मनरेगा के काम नहीं दिख रहे, कालेजों में जनभागीदारी समिति बनी ही नहीं  है  |  

कमलनाथ जी यह पहला मौक़ा नहीं है जब आप अपनों के निशाने पर हैं  | इससे पहले भी आपके कई मंत्री और विधायक आपकी सरकार के ढीले रवैये पर  कटाक्ष कर चुके हैं  |  दबी जुबान में तो आपके साथियों का कहना है आप सरकार  को प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की तरह चला रहे हैं  |   लक्ष्मण सिंह के बायान के मायने बहुत साफ़ हैं  | कांग्रेस में भीतर ही भीतर आपके खिलाफ माहौल बनाना शुरू हो चुका है  |  इसलिए जरुरी है कि आप अपने चापलूसों के दायरे से बहार आकर  प्रदेश की सच्चाई को जान लें  | कमलनाथ जी जब आपको आपके अपने ही कटघरे में खड़ा करेंगे तो  फिर दूसरे लोग आपको क्यों छोड़ देंगे  | 

कमलनाथ जी आपके मुताबिक ये वक्त बदलाव का है लेकिन आपकी सरकार को एक साल होने जा रहा है और मध्यप्रदेश के हालात वही ढाक के तीन पात जैसे हैं  | आपकी कागजी योजनाएं और जुबानी जमा खर्च हकीकत के मैदान में आकर दम तोड़ देते हैं  |  इसलिए जरुरी हो गया है कि आप अपनी क्षमताओं का आकलन फिर से करें और लक्ष्मण सिंह के कहे मुताबिक मजबूर से मजबूत मुख्यमंत्री बन कर दिखएं  |