Since: 23-09-2009
महुआ के पेड़ के पास जाने पर लगा प्रतिबंध
बनखेड़ी नयागावं जंगल क्षेत्र में चर्चित महुआ के पेड़ के पास जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है | प्रशासन ने पुलिस पर हुए पथराव और मारपीट की घटना के बाद यहाँ धारा एक सौ चौवालीस लगा दी है ...अब श्रद्धालु इस पेड़ के पास नहीं जा पाएंगे |
होशंगाबाद के बनखेड़ी नयागावं जंगल क्षेत्र में महुआ के पेड़ के पास जाने पर अब प्रतिबन्ध है | अंधविश्वास के चलते बड़ी संख्या में लोग इस प्रतिबंधित जंगल क्षेत्र में पहुँच रहे थे | पुलिस और प्रशासन द्वारा रोके जाने पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर हमला और पथराव किया गया था | जिसमे थाना प्रभारी सहित कई पुलिस वाले बुरी तरह घायल हुए थे | . पिपरिया SDM के आदेश के बाद महुआ पेड़ वाले जंगल क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है गौरतलब है की कुछ शरारती तत्वों द्वारा यह अफवाह फैला दी गई थी की | महुआ का पेड़ छूने और दर्शन करने से सभी रोग ठीक हो जाते है | जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग यहाँ पहुंच रहे थे | प्रशासन के द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व जंगल मे जाने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है |
MadhyaBharat
15 November 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|