55 लाख किसानों का बोनस नहीं दे पा रही सरकार
 GOVIND BAYAN

किसानों को एक साल से मुर्ख बना रही है सरकार

 

मुख्यमंत्री कमलनाथ जी किसानों से तमाम वादे करके आप सत्ता में तो आ गए हैं  |  लेकिन अब आपकी  सरकार किसानों के मसले पर कतई गंभीर नहीं है   किसानों का पूर्ण कर्जा तो छोड़िये उनके दो दो लाख रुपये तक आप माफ़ नहीं कर पाए  हैं  |  जबकि मात्र दस दिन में किसानों का कर्ज माफ़ करने का ऐलान कर आप सत्ता में आये थे  |  ऐसे में किसान बैंकों का डिफॉल्टर हो रहा है  | . 55 लाख किसानों का बोनस अटका हुआ है  | और आपके मंत्री कह रहे हैं हमारे पास कोई पेड़ नहीं जो हिला के पैसे मिल जाएँ  |  ये तो बेशर्मी की हद है  | 

कमलनाथ जी आपकी लच्छेदार बातों से किसान का भला नहीं हो पा रहा है   .| आपने और आपके तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी  ने खुद हो कर एक साल पहले मध्यप्रदेश के किसानों से कहा था कि कांग्रेस सरकार बनते ही सभी किसानों का कर्जा माफ़ किया जाएगा   | अगर ऐसा नहीं हुआ तो दस दिन में मुख्यमंत्री बदला दिया जाएगा   | लेकिन मध्यप्रदेश के किसानों का दुर्भाग्य कि एक भी किसान का पूर्ण कर्ज माफ़ आपकी सरकार नहीं कर पाई  |  इसमें आपने दो लाख का पेंच फंसाया  |  लेकिन अब तक न तो दे दो लाख का कर्ज माफ़ हुआ है  और न मुख्यमंत्री बदला गया  |  ये बताता है कि किसानों को आपने सिर्फ वोट समझा एक इंसान  नहीं   | 55 लाख किसानों का बोनस अटकने पर  आपके मंत्री  गोविंद सिंह ने आँखें तरेरनी शुरू कर दी हैं  |  वे कह रहे हैं  |  हमारे पास बेर का पेड़ नहीं जो हिलाने से पैसा निकल आए  | 15 साल में बीजेपी ने खजाना खोखला कर दिया है  | 

कमलनाथ जी  |  मध्यप्रदेश की माली हालात चुनाव के पहले से आप जानते थे  |  जब आपको पता था की आप सत्ता में आकर भी जो काम नहीं कर सकते हैं उसका वादा आपको किसानों और जनता से नहीं करना चाहिए था   | सीधे सीधे कहें तो सिर्फ सत्ता में आने के लिए आपने और आपकी पार्टी ने लोगों को गुमराह किया है  | उस पर किसानों की मदद की बजाये आपके मंत्री ये कहें कि हमारे पास पैसे का कोई पेड़ नहीं है  | तो ये आपकी समस्या है  | आपके और आपके इन मंत्रियों के बंगलों पर करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए सरकार पर पैसा है  | आपके लिए हवाई जहाज खरीदने के लिए सरकार पर पैसा है तो फिर  किसान और आम लोगों की बात आते ही आप ठन ठन गोपाल क्यों हो जाते हैं  |