एक युवक की गोली मारकर हत्या
 HATYA

6 लोगों पर मामला हुआ दर्ज

 

छतरपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई  |  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है  | 

छतरपुर के ईशानगर थाना  क्षेत्र के सीगोन गांव में  पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है  | मृतक के भाई  का आरोप है  कि  भोपाल सिंह  रात मे  ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था  |  तभी घर के बाहर आए कुछ लोग उनसे  गाली गलौज करने लगे  |  जिससे हमारा भाई उनसे पूछने लगा कि हमें किस बात के लिए गाली दे रहे हो  | इसी बीच गोली चली और उनके  सीने में जा लगी  |  जिससे अस्पताल ले जाते समय भोपाल सिंह की मौत हो गई  |  पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत 6 लोगों पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है  |