विधानसभा अध्यक्ष लोधी की सदस्यता करें बहाल
 GOPAL BHARGAV

भार्गव:विधानसभा अध्यक्ष किसी एक पार्टी के नहीं

 

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा की विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को पवई विधायक की सदस्यत बहाल करनी चाहिए  | उनको दिसंबर में होने वाले  विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाए  |  विधानसभा अध्यक्ष किसी एक पार्टी के नहीं होते  |  वो  विधायकों के संरक्षक होते है  | 

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति से मुलाकात की  और कहा की  अध्यक्ष महोदय से निवेदन किया गया है की वो पवई विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता बहाल  करें   | हाई कोर्ट ने अगर लोधी की सजा पर रोक लगा दी है तो उनको विधानसभा में बैठने का पात्र बनाया जाय  भार्गव ने कहा की  लोकतंत्र में संवाद  बंद नहीं होने चाहिए  |  भार्गव ने कहा की विधानसभा सभा अध्यक्ष कभी किसी एक पार्टी का नहीं होता | अध्यक्ष सभी विधायकों के हितों के संरक्षक होते है  | विधायक का संरक्षक कोई मुख्यमंत्री नहीं होता  | अध्यक्ष अगर अपोजीशन लीडर को साथ लेकर नहीं चलते है तो  | विधानसभा की कार्यवाई सुचारू ढंग से नहीं चल सकती है  |