बोरवन क्लब द्वारा संत नगर के चुराहों पर बांटे गए डस्टबिन
 DASTBIN  VITRAN

कार चालकों को डस्टबिन बांटे स्वस्थ भारत का दिलाया संकल्प

 

 संत हिरदाराम नगर में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग जोन 1   | और बोर वन क्लब  द्वारा संत नगर के बस स्टैंड चौराहे और  चंचल चौराहे पर गुजरने वाले कार चालकों को रोककर  |  डस्टबिन बांटे और उन्हें स्वस्थ भोपाल स्वस्थ भारत का संकल्प भी दिलाया  |  नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी रवि  औदिचय  , बोर वन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसनानी ,  जोन अध्यक्ष दीपा वासवानी  ,  महेश खटवानी ,  थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी सहित  कई सदस्यों ने वाहन चालकों को रोककर सफाई  व्यवस्था के बारे में सहयोग देने का आग्रह किया   |  लगभग 200 से अधिक डस्टबिन कार चालकों को बांटे गए और कहा गया कि आप चलती कार से कचरा बाहर ना फेंके   |  इस डस्टबिन में डालकर रखें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा |