Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
गडकरी का बड़ा बयान - शिवसेना अवसरवादी
 NITIN GADKARI

महाराष्ट्र  में 6-8 महीने भी नहीं चलेगी सरकार

 

महाराष्ट्र में बनाने वाली एनसीपी ,कांग्रेस और शिवसेना की सरकार पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संशय जाहिर किया है  | नितिन गडकरी का कहना है कि अगर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार बन भी जाती है तो ज्यादा लंबे समय तक चल नहीं पाएगी...

महाराष्ट्र  में बनने वाली सरकार पर  नितिन गडकरी का बयान सामने आया है  | गडकरी का मानना है यह सरकार ज्यादा नहीं चल पाएगी  |  महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना एक साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार हैं. | सबसे बड़ा दल होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में असमर्थ है. |  इस सबके बीच केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा  कि अगर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार बन भी जाती है तो ज्यादा लंबे समय तक चल नहीं पाएगी |  नितिन गडकरी ने कहा, ‘कांग्रेस-एनसीपी-कांग्रेस के बीच विचारधारा का अंतर है |  अगर ये सरकार बन भी जाती है, तो बहुत आगे तक नहीं बढ़ पाएगी’| उन्होंने कहा कि कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन अवसरवादी है, अगर महाराष्ट्र को अस्थिर सरकार मिलती है तो ये अच्छा नहीं होगा | 

नितिन गडकरी का बयान उस वक्त आया है, जब महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन पर फाइनल मुहर लग रही है  | महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने कुल 105 सीटों पर कब्जा जमाया. |  चुनाव से पहले बीजेपी-शिवसेना एक साथ थी लेकिन बाद में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद हुआ और दोनों के रास्ते अलग हो गए |  इससे पहले भी नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की सियासत पर इतना ही कहा था कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है | 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 22 November 2019

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.