पुलिस विभाग ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
 SWASTH SHIVIR

लोगों को रक्तदान करने के लिए किया गया प्रेरित

 

टीकमगढ़ में पुलिस विभाग  ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया  |  स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों को भी स्वस्थ रहने के गुर सिखाये गए  |  साथ ही  सभी को  रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया  .| 

पुलिस लाइन टीकमगढ़ में पुलिस विभाग ने   स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया  |  आयोजन पुलिस अधीक्षक अनुराग सजानिया के नेतृत्व में किया गया    स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ साथ  आम लोग सहित डॉक्टर विशेष रूप से मौजूद रहे  | शिविर में  पुलिसकर्मियों का ब्लड टेस्ट,  ब्लड प्रेशर और ईसीजी किया गया  |  साथ ही लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया  |  स्वयं पुलिस अधीक्षक  अनुराग सजानिया  ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया  | और बताया की रक्तादान से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं  |  और दूसरों का जीवन भी बनाते है  |  कार्यक्रम में  पत्रकारों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया  |