300 गरीब महिलाओं को दिए गए कंबल
 KAMBAL VITRAN

सामाजिक कार्य की लोगों ने की सराहना

 

सर्दी के इस मौसम की शुरुवात होते ही मुस्कान क्लब ने तीन सौ गरीब महिलाओं को कंबल वितरण किया  |   इस अवसर पर आयोजित समारोह में बङी संख्या में समाजसेवी और आम लोग मौजूद रहे  | 

मुस्कान क्लब ने चार धाम शिव मंदिर कम्यूनिटी हाल के पास  तीन सौ महिलाओं को कंबल वितरण किया  |  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठंड के मौसम को देखते हुए क्लब ने गरीब परिवारों को कंबलों का वितरण किया |  क्लब का कहना है की  हमारा सदैव यह प्रयास रहता है की हम  गरिबों की  ज्यादा से ज्यादा सेवाएं कर  सकें  | कार्यक्रम में आये लोगों ने क्लब के इस कार्य की सराहना की  | लोगों ने बताया की  नगर की हर एक संस्था को मुस्कान क्लब के तरह गरिबों की सेवाएं करनी चाहिए  | मुस्कान क्लब के सभी कार्यकर्ता  बधाई के पात्र हैं  | जो किसी न किसी रूप हमेशा ऐसी सेवा कार्य  करते रहते हैं  | इस अवसर बङी संख्या में क्लब के सदस्य ,मंदिर समिति के सदस्य  और महिलाएं मौजूद रही  |