Since: 23-09-2009
लम्बे समय से बीमार थे कैलाश जोशी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 वर्ष की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया | वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे .| कैलाश जोशी के निधन से मध्य प्रदेश भाजपा में शोक की लहर छा गई है |
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का इंक्यानबे वर्ष की आयु में भोपाल में निधन हो गया | कैलाश जोशी मध्य प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे, 26 जून 1977 से 17 जनवरी 1978 तक सीएम पद पर रहे | वे जनसंघ के समय से संगठन को मध्य प्रदेश में मजबूत करने के लिए काम करते रहे | 1955 में कैलाश जोशी पहली बार हाटपीपल्या नगर पालिका अध्यक्ष रहे, इसके बाद 1962 से निरंतर देवास जिले के बागली से विधायक रहे | 1951 में वे भारतीय जनसंघ की स्थापना के सदस्य भी रहे | इमरजेंसी के दौरान करीब एक महीने तक वे भूमिगत रहे इस दौरान 28 जुलाई 1975 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें 19 महीने तक नजरबंद रखा गया | सीएम बनने के बाद 1978 में स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था | वे भोपाल से सांसद भी रहे और मध्य प्रदेश के मुद्दों को संसद में उठाया | कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री भी रहे हैं कैलाश जोशी के निधन से बीजेपी में शोक की लहार है और तमाम राजनेताओं ने जोशी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये |
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कैलाश जोशी के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया | उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने वाले, निर्धन और कमजोर की आवाज, विनम्र व मृदुभाषी राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी के अवसान के साथ ही एक युग का अंत हो गया | उनके चरणों में कोटि- कोटि प्रणाम, विनम्र श्रद्धांजलि | मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन मुख्यमंत्री कमलनाथ | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम कैलाश जोशी के निधन पर दुख जताया | उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं | ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे |
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश के राजनितिक क्षितिज के वास्तविक रूप में ईमानदार मूल्यों के पोषक, आदर्शवादी चरित्र, सादगी के प्रतीक, राजनैतिक संत व त्याग की प्रतिमूर्ति पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जी का असामयिक निधन एक युग का अंत | विन्रम नमन, ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें |
MadhyaBharat
24 November 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|