कांग्रेस नेता से समाज सेवी बने ज्योतिरादित्य सिंधिया
 JYOTIRADITYA SCINDIA

 पहले लिखते थे

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद को कांग्रेस नेता लिखने की बजाये पब्लिक सर्वेंट लिखना ज्यादा पसंद करते हैं   | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने ट्वीटर हैंडल पर अपना स्टेटस  बदल लिया है  |  उन्होंने पूर्व के सरकारी पदों और कांग्रेस का जिक्र हटाकर खुद को समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी बताया है | 

पिछले लम्बे आरसे से कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया  कुछ असहज नजर आ रहे हैं  | सर्जिकल स्ट्राइक  और धारा 370 जैसे मसले पर उनका रुख कांग्रेस से अलहदा नजार आया  .| अब ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपने स्टेटस  में  किये गए बदलाव से नेताओं के बीच इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई  | महाराष्ट्र में हुए विधानसभा  में चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया गया था  |  वे लगातार मध्य प्रदेश  में अपनी ही पार्टी की कमलनाथ सरकार   पर सवाल भी उठाते रहे हैं | पिछले दिनों उन्हें मध्य प्रदेश की प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  बनाए जाने की मांग भी उठी थी  |  लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव  में जीत के बाद से अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया |   कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि मैं जनता का सेवक हूं  |  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इससे पहले अपने ट्वीटर पर स्टेटस में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखा था, लेकिन अब वहां समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी लिखा है  |   ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की टीम में शामिल सबसे अहम सदस्यों में से एक थे, लेकिन वे खुद ही अपने क्षेत्र में चुनाव हार गए थे  |  मध्य प्रदेश में भारी बारिश के दौरान चंबल इलाके में आई बाढ़ के बाद वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से मिले थे और प्रदेश सरकार से उन्हें जल्द राहत देने की बात कही थी  |  कमलनाथ सरकार में मौजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री लगातार उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाते रहे हैं  |