काजी जहीरूद्दीन ने मंत्री आरिफ अकील पर लगाए आरोप
 ARIF AKHIL

मानसिक और आर्थिक रूप से किया जा रहा है  प्रताड़ित  

 

रायसेन के शहर काजी  जहीरूद्दीन ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील पर आरोप लगाते हुए कहा की  आरिफ अकील उन्हें आठ महीने  मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है  | जहीरुद्दीन ने बताया की  जब भी वो  अपने वेतन और  हक की बात करते है  तो  |   आरिफ अकील झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हैं

रायसेन जिले के शहर काजी  जहीरूद्दीन ने  अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील  पर आरोप लगाते हुए कहा की  | उन्हें  प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अधिकारियों पर  दबाव  बनाकर विगत 8 महीने से  प्रताड़ित किया जा रहा है  | मसाजिद कमेटी के सचिव एसएम सलमान ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री  आरिफ अकील के कहने पर  | मेरे हर काम में दखलअंदाजी करना शुरू कर दीै   |  मुझे निकाह तकमील करने से मना किया गया  |  रायसेन के एलडीसी फैज़ान सिद्दीकी को एक पत्र भेजकर दारुल कज़ा भोपाल में अटैच कर लिया गया है  |  जिससे दारूल क़ज़ा रायसेन में मुझे कार्य करने में परेशानी हो रही है   मेरे द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर में इस संबंध में याचिका दायर की गई थी  |   न्यायालय द्वारा मेरे पक्ष में स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी  सचिव द्वारा निरंतर मेरे कार्य में हस्तक्षेप किया जा रहा है  | यह न्यायालय की अवहेलना  है  |  आरिफ अकील द्वारा सचिव पर दवाब बनाकर मेरा  6 महीने का  वेतन रोक दिया गया है  |  

जहीरूद्दीन ने कहा की  इस संबंध में मैंने पूव मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी अवगत कराया है |  लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई  | भविष्य में मेरे साथ कोई घटना दुर्घटना घटती है  |  तो उसके जिम्मेदार आरिफ अकील  होंगे  |  इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से मुलाकात करके उनको रूबरू अपनी समस्या बताऊंगा  |