सिक्युरिटी गार्ड पर बंदूक तानकर डकैती
Robbery

छह  बदमाश ले गए नकदी और गहने

 

इंदौर से डकैती की खबर है  |  बीतीरात नकाबपोश डकैतों ने एक बिल्डर के बंगले पर सिक्यूरटी गार्ड पर बंदूकें तानीं  | और फिर परिवार को कब्जे में लेकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया |  ये डकैत अपने साथ बड़ी मात्रा में गहने और नगदी ले गए  |  पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर इनकी तलाश कर रही है  | 

लसूड़िया थाना क्षेत्र में कंचन विहार कॉलोनी में बीती  रात छह नकाबपोशों ने  बिल्डर कैलाशचंद गोयल के बंगले में घुसकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया | डकैतों ने पहले बंगले के बाहर तैनात दो गार्डों पर कट्टा ताना और एक गार्ड से रायफल छीनकर दोनों को बंगले में रस्सी से बांध दिया  | इसके बाद बिल्डर के परिवार को कब्जे में लेकर नकदी और गहने लूट लिए  |  शहर के प्रतिष्ठित बिल्डर के यहां हुई वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया  पुलिस को कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिनमें डकैत वेन से आते दिख रहे हैं  |  पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है  | घटना बिल्डर कैलाशचंद गोयल के बंगले की है जो बेटे मुकेश और अंकेश के साथ बंगले हरिहर विला में रहते हैं  | रात करीब साढ़े 9 बजे छह नकाबपोश डकैत कॉलोनी में दाखिल हुए   डकैत नीले रंग की मारूति ईको में आए थे, जिसमें परदे लगे हुए थे  |  वे बंगले से कुछ दूरी पर कार से उतर गए  |  डकैतों ने गार्ड राजकुमार मिश्रा और हरिकिशन मिश्रा को कब्जे में लेकर बंगले के अंदर पहुंच गए  |  डकैतों ने अंदर पहुंचकर गार्डों के हाथ-पैर बांध दिए और लूटपाट कर फरार हो गए  | डकैतों ने दोनों बेटों के साथ मारपीट की और उन्हें भी बांध दिया  |  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की  |  उस दौरान एक रस्सी और लूटे हुए कुछ मोबाइल फोन न्यू लोहामंडी में बरामद हुए  |