प्रश्नकाल के दौरान सदन में हंगामा
 Assembly

अजय चंद्राकर को मिली धमकी

जनहित के मुद्दे ना उठाएं तो कहां जाएं

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में  प्रश्नकाल की शुरुआत में ही सदन में हंगामा हो गया  | भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने आसंदी को जानकारी दी की उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर को सदन में सवाल उठाने पर जान से मारने की धमकी दी गई है  |  इसपर, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने तुरंत ही संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे से कहा की तत्काल पता करें कि क्या हुआ है और पूरी जानकारी दें विधायक को उचित सुरक्षा उपलब्ध कराएं  | 

अजय चंद्राकर को धमकी के मामले पर सदन में हंगामा हुआ  | विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक ने कहा की विधायक जनहित के मुद्दे ना उठाएं तो कहां जाएंगे?  |  संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने सदन को जानकारी दी कि सरकार को जानकारी है, आपने भी अवगत कराया है अजय जी ने भी अवगत कराया था, व्यक्ति को ट्रेस किया गया है, उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है, हम मानते हैं यह मामला गंभीर है  | भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर को धमकी देने के मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सदन में बयान दिया  | उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन विधायक ने एफआइआर कराने से मना कर दिया गया |  रात्रि में ही विधायक को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, जिसे उनकी सिफारिश पर ही वापस लिया जा रहा है  | मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि अब तक यूपी, बिहार में ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती थी |   रेत माफियाओं का इतना मनोबल कैसे बढ़ गया? किन लोगों का संरक्षण उन लोगों को मिल रहा है? इतनी बड़ी घटना के बाद क्या पुलिस इस मामले को संज्ञान में नहीं ले सकती? विधायक की शिकायत का इंतजार किया जाएगा? ये घटना एक सदस्य के साथ है  | दूसरे सदस्य धान का मुद्दा ना उठा पाए, शराब का मुद्दा ना उठा पाए  |  क्या माफिया राज इस राज्य में शुरू हो रहा है? आखिर इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि एक जन प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी दी जाए? मुख्यमंत्री को यह सोचने की जरूरत है कि क्या इस राज्य को माफिया के हाथों में दे दिया जाए  |   इसकी पूरी जांच होनी चाहिए  |