प्याज होर्डिंग करने वाले व्यापारियों पर होगी कार्यवाई
 PC SHARMA

गर्भवती महिलाओं को मिलेगी  6 हजार की राशि    

 

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने प्याज की कीमत बढ़ने को लेकर कहा की | जो व्यापारी प्याज का स्टॉक कर  रहे हैं  | उनपर कार्यवाही की जाएगी  .कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कांग्रेस शासित प्रदेशों में |  गर्भवती महिलाओं को छह हजार देने की मांग का पी सी शर्मा ने स्वागत किया है  ... और कहा जल्द इसको लागू किया जाएगा | 

जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा की प्याज की बढ़ रही कीमतों को कैसे घटाया जाय इस पर विचार चल रहा है  |  पी सी शर्मा ने कहा की जो भी व्यापारी प्याज की होर्डिंग कर रहे है उन पर कार्यवाई की जाएगी  | सोनिया गांधी के कांग्रेस शासित सीएम को पत्र लिखकर गर्भवती महिलाओं को 6 हजार देने की मांग पर पीसी शर्मा ने कहा है कि मैं  इसका स्वागत करता हूँ |  इस पर विचार किया जाएगा  |  शर्मा ने केंद्र पर भी आरोप लगाया और कहा केंद्र सिर्फ उन्ही वस्तुओं का इम्पोर्ट करती है  |  जिसमे उसका फायदा होता है |  कांग्रेस प्रदेश के सांसदों को सीटी बजाकर जगाएगी. | और  कहेगी की केंद्र से राहत राशि लेकर आये | अब तक केंद्र सरकार ने  पूरी राहत राशि नही दी है  |