कांग्रेस विधायक ने दी सांसद साध्वी प्रज्ञा को धमकी
 Govardhan Dangi

विधायक बोला -कभी सामने आई तो साक्षात जला देंगे

 

मध्य प्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के  विधायक गोवर्धन दांगी का बड़बोलापन सामने आया है  |  इस विधायक ने  भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को ज़िंदा जलाने की धमकी दी है. |   दांगी ने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर कभी सामने आई तो उसका पुतला नहीं बल्कि उसे पूरा साक्षात  जला भी देंगे  | 

प्रज्ञा ठाकुर ने  लोकसभा में दिए अपने बयान पर उपजे विवाद पर  सफाई दी. |  वहीँ हर जगह उनका विरोध तेज होता जा रहा है  |  ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी  इस मसले पर कुछ ज्यादा ही तैश में नजर आए  |  इस बड़बोले विधायक ने साध्वी प्रज्ञा सिंह को ज़िंदा जलाने की धमकी दी है  |  इस विधायक का कहना है कि कभी सांसद साध्वी प्रज्ञा सामने आयीं तो उनका पुतला नहीं उन्हें साक्षात् जलाया जाएगा  .| आप भी सुन ले इस विधायक की धमकी  

भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कथित तौर पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था |  इस पर सियासी माहौल गर्माया हुआ है |