गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाले 4 हिन्दू नेता गिरफ्तार
  Nathuram Godse

हिन्दू महासभा ने गांधी के खिलाफ बाटे थे आपत्तिजनक पर्चे

 

नाथूराम गोडसे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा  | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाले हिन्दू महासभा के ,  नेताओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया  | जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया | 

देशभर में गोडसे  को लेकर मचे बवाल के बीच  |   ग्वालियर की कोतवाली थाना पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाले  हिन्दू महासभा के 4 नेताओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया   |  न्यायालय ने इन्हें जेल भेज दिया  | बीती  15 नवंबर को हिन्दू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने कार्यालय में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाया था  | इस दौरान हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने गांधी जी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बाटें थे  |