शॉर्ट एनकाउंटर में बदमाश पकड़ा गया
 SHORT ENCOUNTER

इनामी बदमाश परमाल सिंह तोमर गिरफ्तार

 

प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिकरवार हत्याकांड के मास्टर माइंड गैंगस्टर परमाल सिंह तोमर को पुलिस ने मुठभेड़ में  पकड़ा है  |   यह मुठभेड़  जलालपुर-सुसेरा कोठी के बीच हुई  | गैंगस्टर अपने दो साथियों के साथ बाइक से मुरैना की ओर जा रहा था  .|  तभी पुलिस ने उसे घेर लिया  |  पुलिस को देखते ही उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी  | बचाव में पुलिस ने पैरों को निशाना बनाकर फायरिंग की  |  दो गोली उसके घुटने और उसके नीचे पैर में लगी   |  जिसके बाद वह वहीं गिर गया, लेकिन उसके दो साथी फरार हो गए  | 

परमाल की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी था  |  शार्ट एनकाउंटर के बाद  एसपी नवनीत भसीन ने  उससे पूछताछ की  | पंकज की हत्या में परमाल बोला है कि उसने मेरी सुपारी उठा दी थी  | वो नहीं मरता तो मैं मारा जाता | 10 जुलाई 2019 को प्रॉपर्टी कारोबारी पंकज सिकरवार की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की गई थी  |  तभी से हत्याकांड के मास्टर माइंड गैंगस्टर परमाल सिंह तोमर की तलाश की जा रही थी |   कई बार उसकी लोकेशन ग्वालियर के आसपास मिली, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका  |  शनिवार को उसकी लोकेशन डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर को मिली  |  पता लगा कि वह  मुरैना की तरफ जा रहा है  | . जिसपर उसकी घेराबंदी की गई  | 

परमाल के पास से एक 32 बोर व एक 9 एमएम की पिस्टल मिली हैं  |  मुठभेड़ में परमाल को पकड़ने वाली टीम को एडीजी राजाबाबू सिंह ने बधाई देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है  |  पंकज और परमाल गैंग के बीच करीब 3 सालों से दुश्मनी चली आ रही थी  |  परमाल ने 16 साल की उम्र में अपराध जगत में कदम रखा था |  तब उसने पहली हत्या को अंजाम दिया था  |  इसके बाद वह ग्वालियर में गैंगस्टर के रूप में उभरा  |  उसने कम समय में अपराध की दुनिया में पहचान बनाई और शॉर्प शूटर के नाम से पहचाने जाने लगा  | अभी उस पर हत्या के 4 मामलों सहित कुल 26 लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, फायरिंग, आर्म्स एक्ट के  मामले दर्ज हैं  |