गांजे की तस्करी का अनोखा तरीका
 GANJA

एम्बुलेंस में नकली मरीज और तस्करी

 

गांजा तस्करों की लगातार धर-पकड़ से परेशान तस्करों ने  |  अब गांजा तस्करी का एक अनोखा तरीका इजात किया हैं  | हांलाकि वे इसमें सफल नहीं हो पाए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए  | 

 एंबुलेंस में नकली मरीज को ऑक्सीजन मास्क लगा कर गाँजे की तस्करी की जा रही थी  | इस अनोखे तरीके से तस्करी करने वालों को पकड़ कर कोंडागांव पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता हांसिल हुई हैं  |  एम्बुलेंस में गांजा तस्करी कर रहे चार आरोपी ग्रिफ्तार कर लिए गए हैं   | कोंडागांव पुलिस को मुखबिर से  सूचना मिली थी  |  पुलिस ने चैकिंग के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रही एंबुलेंस की तलाशी ली   | जिसमें एक मरीज लेटा हुआ था  | जिसे ऑक्सीजन मास्क लगा कर दो युवक साथ मे बैठे हुऐ थे |  और ड्राइवर लगातार एम्बुलेंस का सायरन बजा रहा था  |  तलाशी के दौरान 40 किलो गांजा बरामद हुआ है |गाँजे को मरीज के बिस्तर के नीचे दबा कर तस्करी की जा रही थी  |  मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस व चारों आरोपी पानीपत हरियाणा के निवासी हैं |  कोंडागांव पुलिस के लगातार चैकिंग से मादक पदार्थों के परिवहन पर  करवाही हो रही है |  बीते रात भी एक टाटा इंडिका कार से एक आरोपी 38 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार हुआ था  | जो कि रायपुर का निवासी बताया जा रहा है  |