ITBP जवान ने साथी पर की फायरिंग 6 की मौत
 ITBP JAWAN

सब को मारने वाले जवान ने खुद को भी गोली मारी

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में तैनात आईटीबीपी के जवान किसी बात पर आपस में ही भिड़ गए और गोलीबारी शुरू कर दी  |  जवानों की आपसी गोलीबारी में 6 जवानों की मौत हो गई है और 2 जवान गंभीर घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया  | 

नारायणपुर जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर कड़ेनार इलाके में आईटीबीपी के जवान नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात थे |  यहां कैंप में आपसी विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने आपस में ही गोलीबारी शुरू कर दी |  घटना की पुष्टि करते एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि बुधवार की सुबह कैंप में जवानों के बीच आपस में गोलीबारी होने से छह जवानों की मौके पर मौत हो गई है | वही दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर  भेजा गया है  |  मरने वाले जवानों में शामिल  कांस्टेबल मसुदुल रहमान ने ही गुस्से में आकर फायरिंग शुरू की, जिसमें सभी जवान मारे गए | आखिर में रहमान ने खुद को भी गोली मार ली  | मरने वाले जवानों के नाम हेड कॉन्सटेबल महेंद्र सिंह  | हेड कॉन्सटेबल दलजीत सिंह  | कॉन्सटेबल मसुदुल रहमान | कॉन्सटेबल सुरजीत सरकार,   कॉन्सटेबल बिश्वरूप महतो | कॉन्सटेबल बिजेस बताये गए हैं |