सरकार की नीतियों के विरोध में किसानो ने कराया मुंडन
 KISHAN MUNDAN

सरकारी तंत्र  और मौसम की मार झेल रहे हैं  किसान

 

कमलनाथ सरकार की नीतियों के विरोध में किसानो ने मुंडन कराकर  विरोध प्रदर्शन किया है |  किसानों  का कहना है की  | उनकी हालत बुरी है  |  ना तो अतवृष्टि में खराब हुई फसलों का  मुआवजा मिला है  | ना ही फसल का सही दाम मिल रहा है  |  किसान को कभी सरकारी तंत्र  की बेरुखी तो कभी मौसम की मार झेलनी पड़ रही  है | 

प्रदेश में किसानों की  हालत  किसी से छिपी नहीं है  | गाडरवारा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया  | कमलनाथ सरकार की नीतियों के विरोध में किसानों ने  मुंडन कराकर  |  सरकार की आंखे खोलने और चेताने का प्रयास किया है |  किसानों को हर बार कभी मौसम की मार  |  तो कभी सरकारी तंत्र की बेरुखी का सामना करना पड़ता   है  |  किसान बर्बादी की कगार पर हैं |   किसान तंग आकर  आत्महत्या जैसे कदम उठाने को  मजबूर हो रहा है |   किसानों का कहना है कि सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही  |  न लागत मूल्य फसल का निकल पा रहा है  | और न ही किसान को कोई भी सुविधा उपलब्ध हो पा रही है |  किसान पूरी तरह त्रस्त  और परेशान हो चुका  है | 

एसडीएम ने बताया की जो भी मांगे किसानो द्वारा ज्ञापन में की  गई है  |  उन्हें सम्बंधित विभाग और अधिकारीयों को भेज दिया गया है |  मुख्य  मांगों को तत्काल पूरा किया जाएगा  |