एबीवीपी ने मिशन साहसी का किया आयोजन
 MISION SAHASHI

बेटियों को निडर और मजबूत बनने की दी प्रेरणा

 

अखिल भारती विद्यार्थी परिषद् ने मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया  | आयोजन में बड़ी संख्या में छात्राओं  और महिलाओं ने भाग लिया  | हैदराबाद जैसी घटना सिंगरौली में ना हो इसके लिए बेटियों को सजग , निडर  और मजबूत  बनने की प्रेरणा दी गई | 

सिंगरौली में अखिल भारती विद्यार्थी परिषद् द्वारा  मिशन  साहसी   कार्यक्रम का आयोजन किया गया   |  आयोजन में बड़ी संख्या छात्रों और महिलाओं ने भाग लिया  |  इस मौके पर   सिंगरौली की महापौर प्रेमवती खैरवार और  पुलिस चौकी  प्रभारी प्रियंका शर्मा मुख्य अतिथि के तौर  पर मौजूद रहीं |  इस दौरान  सभी ने अपनी कला का  प्रदर्शन दिखाया  |  चुन कुमारी स्टेडियम में कोच  और टीचर अरविंद  ने सभी को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया  |  अखिल भारती विद्यार्थी परिषद की जिला सयोंजक पूर्णिमा सिंह ने लड़कियों से अपील की  |  लड़कियां निर्भर नहीं  निडर बने  | लड़कियों ने  हम भारत की नारी हैं फूल नहीं चिंगारी है  के नारे भी लगाए  |  साथ ही कहा यदि सिंगरौली में  हैदराबाद जैसी घटना हुई  |  तो सिंगरौली की बेटियां  मुंह तोड़ जवाब देंगी |  बेटियां किसी से कम नहीं  |  आत्मरक्षा के लिए  बेटियां हमेशा सक्षम है  | आज के समय में बेटा बेटी मे कोई फर्क नहीं है   | आज की बेटियां सेना, पुलिस, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, सहित कई क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं  |