आईटीबीपी जवानों ने बचाई बीमार महिला की जान
 ITBP JAWAN

जंगल में फरिश्ता बनकर पहुंचे आईटीबीपी के जवान

 

हाल ही में आईटीबीपी के एक जवान ने अपने पांच साथियों को मार के खुद को गोली मार ली थी  | लेकिन अब आईटीबीपी के जवान जंगल में एक महिला के लिए फरिशता बन कर पहुंचे और उसे अपने कन्धों पर रखकर कई किलोमीटर पैदल चले और महिला को एम्बुलेंस तक पहुँचाया  |  जवानों सेवाभाव का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है | 

आईटीबीपी के जवान हमेशा से ही सेवाभावी रहे हैं लेकिन पिछले दिनों एक जवान ने अपने पांच साथियों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी  | इसके बाद आईटीबीपी को लेकर कई चर्चाएं शुरू हो गईं थीं  | इसबीच आईटीबीपी के जवानों का सेवाभावी चेहरा फिर सबके सामने आया है अपराधियों के लिए बेहद  कड़क  और समाज के लिए सेवाभाव की मिसाल  बनने  वाले इन जवानों ने एक बार फिर अदभुत मिसाल कायम की है | यह तस्वीर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से ही सामने आई हैं  | सोनपुर के बीहड़ों में सर्चिंग पर निकले जवानों ने देखा कि कुछ ग्रामीण एक बीमार महिला को इलाज के लिए शहर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं |   एक टूटे-फूटे स्ट्रेचर में बुरी तरह से बीमार महिला है  | पैदल चलते चलते ये लोग थक के बैठ गए थे  | जवानों ने बिना समय गंवाए पहले तो बीमार महिला का वहीं प्राथमिक उपचार किया  | उसके बाद बांस से बने स्ट्रेचर को वापस से ठीक करते हुए, बीमार महिला को कंधा देकर करीब दो किमी की दूरी पैदल ही तय  की  | जहां पर पूर्व सूचना पर रामकृष्ण मिशन आश्रम की   जीप एम्बुलेंस  तक महिला को पहुंचाया |  जहां से आश्रम के लोग महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय नारायणपुर ले गए  | जवानों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है |