युवक ने किया सरेआम महिला पर हँसिये से हमला
 HAMLA

एकतरफा प्यार में बौखलाया युवक,महिला गंभीर

 

एकतरफा प्यार में पागल एक व्यक्ति ने सरेआम धारदार  हँसिये  से महिला पर कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया  |  घटना के बाद नाराज लोगों ने आरोपी  की जमकर पिटाई लगाईं और उसे  पुलिस के हवाले कर दिया  |  महिला गंभीर रूप से घायल है | अस्पताल में उसका इलाज जारी है

आरोपी  लंबे समय से महिला को परेशान कर रहा था  | 

बुधवारी बस्ती बजरंग चौक खपरापारा में रहने वाला इंद्रपाल टोंडे  पति से अलग एक बच्ची के साथ रहने वाली 32 साल की एक महिला के पीछे लंबे समय से  पड़ा  हुआ था  |  महिला ने उसे कई बार फटकार भी लगाईं  |  इसके बावजूद वह  महिला का पीछा करता रहा  | परेशान होकर पीड़ित महिला मकान बदल लेती थी, पर वह भी आसपास क्षेत्र में ही किराए का मकान लेकर रहने लगता था  | चार अक्टूबर को उसने आंगन में नहाते वक्त महिला का वीडियो मोबाइल में बना लिया और उसे अपने साथ रहने के लिए मजबूर करने लगा  |  जब महिला ने वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया तो युवक ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया |  इसकी शिकायत पुलिस से की गई और आइटी एक्ट के तहत इंद्रपाल की गिरफ्तारी की गई  | ये सिरफिरा जेल से छूटने के बाद से ही महिला से बदला लेने की फिराक में  था  |  शुक्रवार  ये युवक  महिला के घर जा धमका और विवाद करने लगा  | 

इस बीच धारदार हंसिया से उसके चेहरे  पर  कई बार वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया  | बर्बरतापूर्वक की गई हरकत से महिला के चेहरे, गर्दन, नाक व कान में गंभीर चोटें आई है  | गंभीर अवस्था में  महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया  |  वहीं  आरोपी  को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है | 

इंद्रपाल मूलतः मुंगेली जिले का लोरमी निवासी है  | घटना के बाद  आरोपी भागता इससे पहले आसपास के लोगों ने उसे घेरकर दबोच लिया  | खून से लथपथ गंभीर अवस्था में पड़ी महिला को देख लोगों का गुस्सा भड़क गया और उसकी पिटाई कर दी  |  मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे   हिरासत में लिया  | पिटाई से उसके सिर में भी चोट आई है  |