पुलिस का निकम्मापन नहीं दर्ज की सांसद की एफआईआर
 SADHVI PRAGYA SINGH THAKUR

एफआईआर दर्ज नहीं होने पर साध्वी प्रज्ञा ने जताई नाराज़गी

जलाने की धमकी पर भी  विधायक पर दर्ज नहीं हुआ केस

 

मध्यप्रदेश पुलिस पर सरकार का किस कदर दबाव है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया  |  सांसद साध्वी प्रज्ञा के घंटों पुलिस स्टेशन में बैठे रहने के बाद भी पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की  | 

कमलनाथ सरकार के दबाव में काम कर रही भोपाल पुलिस ने जब कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी पर केस दर्ज नहीं किया  तो सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह को  कमला नगर थाने में धरने पर बैठने पड़ा  |  लेकिन सरकार के दबाव में पुलिस विधायक के खिलाफ एफआईआर नहीं कर पाई. |  सांसद प्रज्ञा ने  थाने में कहा कि मैं खुद चलकर आई हूं तो लिखित में शिकायत की क्या जरूरत है? अभी एफआईआर दर्ज की जाए  | पुलिस अधिकारियों ने आनाकानी की तो साध्वी ने पुलिस अफसरों के सामने चूड़ियां फेंक कर  आक्रोश जाहिर किया और धरना  दिया  | 

साध्वी के समर्थकों इस दौरान पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठे रहे |  पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें ऊपर से मामला दर्ज नहीं करने के निर्देश मिले हैं  | इसके बाद करीब डेढ़ घंटे प्रज्ञा और उनके समर्थक धरने पर बैठे रहे  |  बाद में बीजेपी हाईकमान से फोन पर बात होने  के बाद प्रज्ञा ने धरना समाप्त   कर दिया  | संसद में नाथूराम गोडसे  को लेकर दिए गए भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान के बाद कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी  ने घोषणा की थी कि वह प्रज्ञा सिंह  को जिंदा जला देंगे  |