हमीदिया अस्पताल की घटना कोहेफिजा थाने का मामला
 HAMIDIYA  CHORI

भर्ती बुजुर्ग महिला के पर्स से 26 हजार रुपए की चोरी

चोरी करने वाली सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार

 

 हमीदिया अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती हुई एक बुजुर्ग महिला  |  के पर्स से अस्पताल की ही महिला सफाई कर्मचारी ने 26 हजार रूपये चुरा लिए   यह पूरा मामला अस्पताल के सीसी टीवी कैमरा में कैद हो गया हैं  | जिससे आरोपी महिला कर्मचारी की पहचान हुई |  पुलिस ने चोर सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर चोरी की गयी रकम को बरामद कर लिया हैं | 

ग्राम कापुर विदिशा निवासी 80 वर्षीय गोपीबाई को घायल अवस्था में 3 दिसंबर की रात 108 एंबुलेंस ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था  |  भर्ती महिला गोपीबाई के पर्स से 26 हजार रुपए चोरी हो गए |  यह चोरी अस्पताल की सफाईकर्मी यूडीएस कंपनी की कर्मचारी उमा सिलावट ने की  | उसकी यह चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई  |  जिससे इस महिला की पहचान हुई  | पुलिस ने महिला कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है  | पुलिस ने उमा के पास से चोरी की रकम भी बरामद की  |  हालांकि, पुलिस को मिली रकम कुछ काम है  |  पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं  |  जिन्होंने वारदात के बाद रकम का आपस में बंटवारा कर लिया होगा  |  कोहेफिजा थाना पुलिस की मानें तो प्रकरण दर्ज करने के बाद एक टीम को गंजबासौदा भेजा गया था  |   जहां से आरोपी उमा को गिरफ्तार किया गया |  पुलिस की टीम उसे थाने लेकर आई और वारदात के संबंध में उससे पूछताछ की  |  शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की  | लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो वह खामोश हो गई   |   पुलिस उससे वारदात में शामिल दूसरे लोगों के बारे में पूछताछ कर कर रही है  |