कुदरत की मार ने तोड़ी किसानों की कमर
 KUDRAT KA KEHAR

बारिश और ओला वृष्टि से फसलें हुई बर्बाद

 

यूरिया और कर्जमाफी न होने से परेशान किसान को अब कुदरत की नई आफत का सामना करना पड़ रहा है  | प्रदेश में हुई तेज़ बारिश के साथ ओला वृष्टि ने किसानों की  फसल को  भारी नुकसान पहुँचाया है  |  प्रशासन ने किसानों  को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है  | 

नरसिंहपुर  में हुई तेज़ बारिश के साथ ओला वृष्टि ने किसानों की  फसल को भारी नुकसान  पहुँचाया  है  |  अचानक मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण नरसिंपुर में कई गांवों में रवि की फसल के साथ साथ अन्य खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है |  तेज़ बारिश और ओला वृष्टि के कारण सड़कों से लेकर खेतों में बर्फ  बिछ गई है  | जिससे किसानो की फसले चौपट हो गई है |  इस बेमौसम बारिश ने  किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें ला दी है |  पहले से ही यूरिया और कर्जमाफी न होने से परेशान किसान को अब नई परेशानी का सामना करना पड़  रहा है  | स्थानीय विधायक संजय शर्मा और जिला कलेक्टर  ने  इलाके का दौरा किया  | और मौसम की मार से बर्बाद हुई फसल का आकलन किया   | साथ ही साथ किसानों को हर संभव मदद करने की बात कही  |