6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म
DUSHKARM

नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

 

सिवनी जिले में एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ एक 14 साल के नाबालिग किशोर ने दुष्कर्म  किया  |  इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | 

ये मामला सिवनी जिले के  ग्राम सोनाड़ोंगरी का है   | जहां   14 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने आंगन में खेल रही लगभग 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया  | परिजनों से मिली जानकारी अनुसार 6 वर्षीय बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी  | तभी पास में रहने वाला एक  नाबालिग लड़का बच्ची को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया  |  दुष्कर्म का शिकार बच्ची रोती बिलखती रही  | बाद में ये लड़का  बच्ची को आंगन में लाकर छोड़कर भाग गया  जिसके बाद मासूम बच्ची ने रोते बिलखते अपनी माँ को अपना दर्द बयां किया |  तब  तत्काल परिजनों ने हंड्रेड डायल कर पुलिस को सूचित किया एवं बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे  | बच्ची के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद बंडोल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  | वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मासूम पीडित बालिका स्वस्थ है  | आवश्यकता पडने पर उसे  बाहर उपचार के लिए भेजा जाएगा  |