महिला साइंटिस्ट को किसी ने दी फोन पर धमकी
 DHAMKHI

पुलिस  से  महिला साइंटिस्ट ने  की सुरक्षा की मांग

 

ग्वालियर में  शासकीय कृषि महाविद्यालय में साइंटिस्ट के पद पर पदस्थ एक  वरिष्ठ महिला साइंटिस्ट  को किसी अज्ञात व्यक्ति ने  फोन पर घर से उठवा लेने की धमकी दी | इस मामले की शिकायत महिला साइंटिस्ट ने पुलिस में की  |  और  धमकी भरे  ऑडिओ की  सीडी  पुलिस को सौंप दी  | महिला साइंटिस्ट ने प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है  | 

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार एक ओर जहां माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं | वही  विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में पदस्थ  एग्रीकल्चर कॉलेज की एक महिला साइंटिस्ट  डॉक्टर शोभना गुप्ता  को कुछ लोगों ने फोन पर धमकियां दी  | और घर से उठवाने तक की बात कही  है | इस मामले की शिकायत महिला साइंटिस्ट ने  ग्वालियर पुलिस से की है | साथ ही धमकी भरे ऑडियो की सीडी भी पुलिस को सौंपी  है  | महिला साइंटिस्ट ने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग पुलिस से  की है |  डॉक्टर शोभना ने   बताया  कि शनिवार की शाम को उनके फोन पर  किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था  | और तरह तरह की धमकियां देने के साथ उनके  पति सहित उनको खुद को घर से उठाने तक की धमकी दी  | जिसका महिला साइंटिस्ट ने फोन  रिकॉर्ड करके एक शिकायती आवेदन थाना विश्वविद्यालय ,महिला थाना और वी केयर फॉर यू सेल तक को सौंप दिया है |