कवासी लखमा ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे
KAWASI LAKHMA

अपनी ही पार्टी को मुर्दाबाद कहने का वीडियो वायरल

 

कांग्रेस पार्टी के विधायक और  | छत्तीसग़ढ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा |  अपने  ऊट - पटांग  बयानों  के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं  | इन बयानों के जरिये वे  मीडिया  में भी छाए रहते हैं  |   मगर लखमा का बयान उनकी पार्टी पर हमेशा भारी पड़ता हैं | और इस बार तो लखमा ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगा डाले. | साथ में अपने समर्थकों से भी कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगवा दिए | और ये वीडियो वायरल हो गया  | अब ये वायरल वीडियों पार्टी की नई मुसीबत बन गया हैं | 

भले ही लखमा अनपढ़ हैं  |  मगर जैसे तैसे लखमा लिख लेते हैं |  कलम भले ही न चला पाते हों मगर  |  जुबान  बहुत तेज चलते हैं  |  लखमा की  जुबान  इतनी तेज चलती हैं की फिसल ही जाती हैं  | छत्तीसगढ के उद्योगमंत्री कवासी लखमा का अंदाज ही निराला हैं  | उन्हें सिर्फ बोलने से मतलब होता है  | वे क्या बोलते हैं शायद उनको भी नहीं पता होता  |  ये उनकी सादगी हैं   ,  ना समझी हैं या राजनैतिक स्टंट ये भी सिर्फ वही समझ सकते हैं  | वे अनपढ हैं | हांलाकि वे लखमा लिख लेते है |  कलम नहीं चला पाते  | मगर भाषण फर्राटे से देते हैं | हाल ही में वे अपने प्रभार वाले महासमुन्द जिले मे पहुंचे जहां कांग्रेसियों ने उनका जम कर स्वागत किया |  इस पूरे  कार्यक्रम में हैरानी तब हुई जब |  लखमा ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद का नारा लगाया | और वे यही नहीं रुके उन्होंने सभी कांग्रेसियों से मुर्दाबाद का नारा लगवा दिया. | अब यह वीडियो जम कर वायरल हो रहा हैं और  पूरी कांग्रेस पार्टी की फजीहत हो रही है |