कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन
 BANWARI LAL SHARMA

जौरा विधानसभा सीट से विधायक  थे शर्मा

 

मुरैना की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा  का भोपाल में शनिवार सुबह निधन हो गया |  वे 65 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे |   

कांग्रेस विधायक बनवारी लाला शर्मा  | विधानसभा सत्र के चलते भोपाल में ही थे | भोपाल में सुबह उनका अचानक ब्लड प्रेशर कम हुआ, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका निधन हो गया  |  इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है |  बनवारी लाल शर्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी करीबी माने जाते थे  | मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- जौरा के विधायक, हमारे परिवार के सदस्य बनवारी लाल शर्मा के दुःखद निधन का समाचार मिला  |  वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उनका निधन मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है   परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे  | 

मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने जौरा विधायक बनबारी लाल शर्मा के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में अपने कार्यों से उच्च आदर्श स्थापित किए हैं |   हम सबको उनके द्वारा स्थापित आदर्शों से सदैव मारदर्शन मिलता रहेगा | स्वास्थ मंत्री ने बनबारी लाल शर्मा को श्रदांजलि देते हुए ईश्वर से चरणों मे स्थान देने और उनके परिवार, क्षेत्र की जनता को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है  | पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शर्मा के निधन पर उन्हें  श्रद्धांजलि दी है  |