पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किसानो का धरना
 DHARNA PRADHARSHAN

कांग्रेस पूरा करे चुनाव पूर्व किसानों से किये वादे

 

कांकेर में  धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था और धान के सही मूल्यों को लेकर किसानो ने सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया  |  किसानों  का कहना है की सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किये थे उसको पूरा करे  | धान का सही मूल्य नहीं दिया जा रहा  | और धान खरीदी के जो पैसे आते है वो भी देरी से आ रहे है  | 

कांकेर के  बांदे क्षेत्र  में किसानों ने  पांच सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन किया  | किसानो का कहना है की सरकार बनने से पहले कांग्रेस ने वादा किया था  |  की किसान के फसल का एक एक दाना खरीदा जाएगा  | किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी |  उस वादा खिलाफ़ी को के लेकर ये धरना प्रदर्शन किया जा रहा है |  किसानों ने मांग है की जैसे पहले धान फड़ में धान ख़रीदी की  कोई लिमिट नहीं  थी  | वैसा ही किया जाय  |  बांदे क्षेत्र में लगभग 1600 किसान  है  जिसमें  कई बड़े किसान भी हैं |  हर फड़ एक दिन में दो से चार किसानों का धान ले पा रहे हैं   | 

किसानों   का कहना है की  पहले धान देते ही तीन दिन में किसान के खाते में पैसा आ जाता था   | धान खरीदी को   22 दिन हो  गए  | लेकिन  एक भी किसान को पैसा नहीं मिला  | कांग्रेस किये गए वादे के अनुसार धान का समर्थन मूल्य 2500/- रूपए क्विंटल दें  | अधिकतर किसानों के  पंजीयन में गाड़बड़ी हुई है  |   जिससे किसान सही से धान नहीं दे पा रहा है |  पंजीयन में सुधार किया जाए  |   किसानों ने चेतावनी दी है की अगर  मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा  |