Since: 23-09-2009
झामुमो विधायक दल के नेता हैं हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया | अब सोरेन 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे | समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा |
हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में कई दिग्गज राजनेताओं के मौजूद रहने की संभावना है | बताया जा रहा है | समारोह में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांंधी और राहुल गाँधी भी भाग लेंगे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शपथ समारोह का न्योता दिया जा रहा हे | इससे पहले मंगलवार को हेमंत सोरेन ने 50 विधायकों का समर्थन पत्र राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सौंपा | इस मौके पर उनके साथ विधायकों के अलावा झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, कांग्रेस पर्यवेक्षक टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, कांग्रेस नेता अजय शर्मा भी मौजूद थे | इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुनने की घोषणा की गई | झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास पर हुई इस बैठक में दल के सारे 30 विधायक मौजूद थे | हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में झामुमो कोटे से पांच, कांग्रेस से पांच और राजद से एक मंत्री के शामिल होने की संभावना है |
MadhyaBharat
25 December 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|