Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
प्रभु यीशु का मना जन्मदिवस

गिरिजा घरों में हुई विशेष प्रार्थना

कहा मेरी क्रिसमस बांटे उपहार

सजा क्रिसमस ट्री  कटा केक

 

क्रिसमस के त्योहार का जश्न पूरी दुनिया के कई देशों में मनाया जा रहा हैं  | क्रिसमस की तैयारियां हफ्ते भर पहले से शुरू हुई थीं और अब इसका जश्न मनाया जा रहा है |  25 दिसंबर के दिन लोग प्रभु यीशु के जन्म दिवस को मनाते हैं  | इस मौके पर देश और दुनियाभर में लोग क्रिसमस ट्री सजाकर अपने दोस्तों को उपहार बांटते हैं  |  खासकर संता के रूप में लोग एक दूसरे को गिफ्ट देकर मेरी क्रिसमस बोलते हैं  | भोपाल में प्रभु यीशु के  जन्म दिवस पर विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना की गयी  | 

25 दिसंबर के दिन लोग प्रभु यीशु के जन्म दिवस को मनाते हैं  | बाजारों में रौनक होती है और ईसाई समाज के लोग खूब शॉपिंग करते हैं  | क्रिसमस के साथ ही कई अन्य त्योहार और नए साल के जश्न की वजह से लोगों में खुशी और उत्साह चरम पर होता है |  भोपाल के सेंट जोसफ चर्च में विशप ने विशेष प्रार्थना की जिसमे ईसाई समाज के लोग शामिल हुए  |  रोशनी से नहाए शहरभर के गिरजाघरों में मंगलवार रात को सैकड़ों की संख्या में ईसाई समाज के लोग मौजूद थे  |  साइलेंट होली नाइट और चरनी में चमका सितारा, पैदा हुआ यीशु हमारा जैसे कैरोल गाए जा रहे थे |  सर्द रात में क्रिसमस का उल्लास नजर आ रहा था  |  कोई बाइबिल का पाठ कर रहा था तो कोई यीशु के जन्म की झांकी को निहार रहा था | इस मौके पर जैसे ही रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा की गई   | लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मेरी क्रिसमस कहा और उपहार बांटे  | प्रभु यीशु के  जन्म दिवस पर केक भी कटे गए  | और सभी ने एक दूसरे का मुँह मीठा कराया  | 

 

MadhyaBharat 25 December 2019

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.